Breaking News in Hindi LIVE: (13 दिसंबर 2025 आज की ताजा खबर): 

दिल्ली-एनसीआर में आज तापमान में गिरावट है। सर्दी बढ़ने के आसार हैं। यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में आज शीतलहर का अलर्ट जारी है।

LIVE UPDATES

  • 07:10 AM, Dec 13 2025दिल्ली: ITO इलाके में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई है।
  • 06:19 AM, Dec 13 2025चार नई श्रम संहिताएं श्रमिकों की आवाज दबाने के लिए लागू की गईं: राहुलकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि चार श्रम संहिताएं श्रमिकों के अधिकारों और संगठनों को कमज़ोर कर उनके हक की आवाज को दबाने के लिए लागू की गई हैं। उन्होंने मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आज, जनसंसद में देश भर की मज़दूर यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई, जिस दौरान नई श्रम संहिताओं पर उनके साथ विस्तृत और गंभीर चर्चा की।’ उन्होंने कहा, ‘इन चार नई श्रम संहिताओं को लेकर वो बहुत चिंतित हैं, उनके अनुसार ये कानून श्रमिकों के अधिकारों और संगठनों को कमजोर कर उनके हक की आवाज को दबाने के लिए बनाए गए हैं।’ राहुल ने कहा, ‘उनकी चिंताओं और सुझावों को ध्यान से सुना, और इस चर्चा को आगे बढ़ाते हुए उनकी आवाज उठाने का वादा किया है।’
  • 06:12 AM, Dec 13 2025दिल्ली-एनसीआर में आज सर्दी का अहसास बढ़ेगा, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट
  • 05:38 AM, Dec 13 2025लखनऊ के कई इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड और बढ़ गई है।
  • 10:49 PM, Dec 12 2025जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात कीजम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 14 नवंबर को नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। उपराज्यपाल ने उन्हें करुणा के आधार पर अपॉइंटमेंट लेटर भी दिए।
  • 09:00 PM, Dec 12 2025दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले
  • 07:25 PM, Dec 12 2025उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगा।
  • 10:56 AM, Dec 12 2025लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संसद भवन एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग पहुंचे। वे यहां कांग्रेस के लोकसभा सांसदों की रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे।
  • 10:05 AM, Dec 12 2025महाराष्ट्र में लोकायुक्त कानून पास न होने पर अन्ना हजारे ने किया 30 जनवरी से आमरण अनशन का ऐलानसोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे ने कहा, “लोकायुक्त एक ऐसा कानून है जिसके दायरे में मुख्यमंत्री, बाकी सभी मंत्री और लगभग सभी सीनियर लोग आएंगे, जो भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत असरदार होगा, लेकिन मेरी यह मांग बहुत लंबे समय से लंबित है। इसलिए अगर महाराष्ट्र विधानसभा और महाराष्ट्र सरकार यह कानून पास नहीं कर रही है, तो मैंने इसके लिए फिर से आमरण अनशन करने का फैसला किया है, और मैं इसे 30 जनवरी 2026 से शुरू करूंगा।”
  • 09:08 AM, Dec 12 2025कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज लातूर में उनके घर पर निधन हो गया
  • 07:43 AM, Dec 12 2025राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की परत छाई हुई है।वीडियो AIIMS से है
  • 07:12 AM, Dec 12 2025राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो आनंद विहार इलाके से है
  • 07:12 AM, Dec 12 2025धौला कुंआ इलाके के आस-पास स्मॉग की एक परत छाई हुई है
  • 05:37 AM, Dec 12 2025राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में आज होगी सुनवाई
  • 05:37 AM, Dec 12 202514 दिसंबर को होगा यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम का ऐलान
  • 05:37 AM, Dec 12 2025पीएम मोदी 15 से 18 दिसंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे
  • 05:36 AM, Dec 12 2025बहन की शादी के लिए उमर खालिद को 14 दिन की जमानत
  • 05:36 AM, Dec 12 2025सिर्फ आपात स्थिति पर हो खुदाई, प्रदूषण पर दिल्ली सीएम का निर्देश
  • 11:42 PM, Dec 11 2025यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 13 दिसंबर को नामांकन, 14 दिसंबर को चुनावउत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन 13 दिसंबर को होगा। वहीं, इसका चुनाव 14 दिसंबर को होगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए पीयूष गोयल और विनोद तावड़े लखनऊ आएंगे।
  • 09:25 PM, Dec 11 2025बंगाल में डिटेंशन कैंप की जरूरत नहीं होगी: सुवेंदु अधिकारीपश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में डिटेंशन कैंप की जरूरत नहीं होगी। हम बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को भगा देंगे। हर भारतीय यहां रहेगा चाहे वो हिंदु हो या मुसलमान हो लेकिन एक भी बांग्लादेशी मुसलमान यहां नहीं रहेगा। यहां डिटेंशन कैंप की जरूरत नहीं है।
  • 07:15 PM, Dec 11 2025धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में पहुंची रेखा गुप्तादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा पर कहा कि धर्मेंद्र जी जैसा व्यक्तित्व, उनके जैसा कलाकार और समाज को समर्पित व्यक्ति सदियों में कोई एक होता है। पूरे देश और विश्व में करोड़ों लोग उनकी कला के दीवाने हैं। उनका सौम्य व्यक्तित्व, उनके चेहरे की मुस्कुराहट हर भारतीय के दिलों में राज करती है। उनका हमारे बीच से जाना सभी के लिए कष्टकारक है लेकिन उनकी सभी कलाकृतियां हमारे दिल में हमेशा जगह बनाए रखेंगी और हम उन्हें सदा याद करते रहेंगे।
  • 05:56 PM, Dec 11 2025एसिड अटैक करने वालों पर कसेगा शिकंजा: सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एसिड अटैक करने वालों पर पीनल लॉ के तहत अटेम्प्ट टू मर्डर के प्रोविज़न के तहत केस चलना चाहिए, उन मामलों में जहाँ उन पर विक्टिम को ज़बरदस्ती एसिड पिलाने का आरोप हो।
  • 05:04 PM, Dec 11 2025कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेपी नड्डा पर साधा निशानाकांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने जो राष्ट्रगीत को लेकर कहा इतिहास उसकी गवाही नहीं देता है। इतिहास तो इस बात की गवाही देता है कि जब 1938 में मोहम्मद अली जिन्नाह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रगीत को वंदे मातरम् के रूप में स्वीकार करके मुसलमानों को धोखा दिया है। तब जिन्ना को नेहरू जी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि इससे(वंदे मातरम्) बड़ा देशभक्ति गीत कोई नहीं है और इसलिए कांग्रेस ने इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि अंग्रेजों के काल में अंग्रेज और जिन्ना जिस तरह से गांधी और नेहरू से भयभीत रहते थे और अब भाजपा सरकार भयभीत रहती है जो नेहरू से बाहर नहीं निकल पा रही।
  • 04:47 PM, Dec 11 2025गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर जोरदार हमलाकेंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन से भाग जाते हैं, उनमें सुनने की क्षमता नहीं है। अमित शाह जी ने जो उदाहरण दिए, उससे उनको मिर्ची लग गई। उन्होंने आगे कहा कि TMC आज आदर्श पेश करने वाली पार्टी नहीं रह गई है। TMC आज कानून को तोड़ने वाली पार्टी बन गई है।
  • 03:39 PM, Dec 11 2025जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमलामध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने कहा, “उनके सिर पर सत्ता का मद चढ़कर बोल रहा है। पूरी भाजपा का यही हाल है। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री, उनके मंत्री और कार्यकर्ता सभी एक जैसा ही व्यवहार कर रहे हैं। यह चोरी के मतों से जो सरकार बनी है वह एहसास कराती है कि उन्हें हाथी पर बैठकर टाइगर देखना है लेकिन छतरपुर में कई लोग फूड पॉइजनिंग से मर रहे हैं, ये उन्हें देखने नहीं जाते। यह है मोहन यादव की सरकार। प्रदेश और देश जागे, सोचे समझे, देखे और निर्णय ले इस सरकार के बदलाव का।”
  • 03:38 PM, Dec 11 2025गोवा अग्निकांड मामले आरोपी अजय गुप्ता को जांच के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।
  • 03:37 PM, Dec 11 2025पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि।
  • 03:37 PM, Dec 11 2025कोर्ट ने सेना पर विवादित बयान मामले में सपा नेता आजम खान को बरी कर दिया है।
  • 03:37 PM, Dec 11 2025गोवा अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका पर रोहिणी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है।
  • 03:37 PM, Dec 11 2025इंडिगो ने यात्रियों को राहत देते हुए 5–10 हजार रुपये देने का ऐलान किया है।